लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के सड़क हादसा मामले में सीबीआई से पहले SIT करेगी जांच, यूपी पुलिस ने की टीम गठित

By भाषा | Updated: July 30, 2019 21:04 IST

गौरतलब है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर करीब दो साल पहले बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थी। रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गयी थी।

Open in App

रायबरेली में सड़क दुर्घटना में घायल हुई उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया, ‘‘रविवार को रायबरेली में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी का नेतृत्व रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक शाही शेखर करेंगे जबकि क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ सोनी, लक्ष्मीकांत गौतम और आरपी शाही इस टीम के सदस्य होंगे।’’

उन्होंने बताया कि जब तक सीबीआई इस मामले को हाथ में नहीं लेती है तब तक एसआईटी सभी पहलुओं की जांच करेगी। गौरतलब है कि उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे की उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा था, ‘‘सरकार ने अपराध संख्या 305/2019 अंडर सेक्शन 302/307/506/120 बी भारतीय दंड संहिता थाना गुरुबख्श गंज, जिला रायबरेली, की जांच सीबीआई को संदर्भित करने का फैसला किया है।’’ गौरतलब है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर करीब दो साल पहले बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थी। रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गयी थी।

इस घटना में लड़की की मौसी ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वहीं, हादसे में घायल कार सवार उसकी चाची को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इस घटना में घायल लड़की और उसके वकील की हालत बेहद नाजुक है और वे दोनों ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर हैं। इस मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

सरकार ने देर रात इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। पीड़िता ने वर्ष 2017 में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया और इस वक्त वह जेल में हैं। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया