लाइव न्यूज़ :

उन्नाव कांड पीड़िता ने एम्स की अस्थायी अदालत में व्हीलचेयर पर बैठकर दी गवाही,पूरी सुनवाई के दौरान मौजूद रहा एक नर्सिंग अधिकारी

By भाषा | Updated: September 14, 2019 06:10 IST

पीड़िता को इस साल 28 जुलाई को दुर्घटना का शिकार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ‘बंद कमरे’ में होने वाली सुनवाई आम लोग और प्रेस को देखने की अनुमति नहीं होती।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने स्वास्थ्य कारणों के चलते बृहस्पतिवार को स्ट्रेचर पर अपना बयान दर्ज कराया था। सुनवाई के लिए सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह को भी तिहाड़ जेल से लाया गया था।

उन्नाव कांड पीड़िता ने एम्स में लगाई गई एक अस्थायी अदालत में अपना बयान दर्ज कराया और इसके साथ ही बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गयी। यह मामला भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर द्वारा 2017 में पीड़िता के कथित बलात्कार से जुड़ा हुआ है।सुनवाई से अवगत एक वकील ने बताया कि जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के सम्मेलन कक्ष में ‘बंद कमरे’ में हुई सुनवाई के दौरान पीड़िता ने व्हीलचेयर पर बैठकर जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के सामने गवाही दी। पीड़िता ने स्वास्थ्य कारणों के चलते बृहस्पतिवार को स्ट्रेचर पर अपना बयान दर्ज कराया था।एक आरोपी के वकील ने बताया कि चिकित्सकों ने पीड़िता की जांच के बाद उसकी चिकित्सकीय स्थिति के बारे में न्यायाधीश के सामने बयान दिया जिसके बाद पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेशानुसार एक नर्सिंग अधिकारी पूरी सुनवाई के दौरान वहां मौजूद था। सुनवाई के लिए सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह को भी तिहाड़ जेल से लाया गया था।पीड़िता को इस साल 28 जुलाई को दुर्घटना का शिकार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ‘बंद कमरे’ में होने वाली सुनवाई आम लोग और प्रेस को देखने की अनुमति नहीं होती। दिल्ली उच्च न्यायालय की अनुमति से अस्पताल में अस्थायी अदालत स्थापित की गई। पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा था कि उसे अदालत परिसर ले जाने की सलाह नहीं दी जा सकती।महिला को कथित तौर पर अगवा कर सेंगर ने 2017 में उसका बलात्कार किया था। उस समय वह नाबालिग थी। इस मामले में सेंगर के साथ सह-आरोपी शशि सिंह भी शामिल था।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया