Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली ट्रांसफर किए सभी मामले, कहा- 45 दिन में पूरा हो ट्रायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2019 20:55 IST2019-08-01T11:10:24+5:302019-08-01T20:55:28+5:30
उन्नाव रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीजेपी ने आरोपी विधायक को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। जानें इस पूरे मामले की सभी बड़ी अपडेट्स...

Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली ट्रांसफर किए सभी मामले, कहा- 45 दिन में पूरा हो ट्रायल
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुये मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों से केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि उन्नाव रेप केस से जुड़े सभी मामलों को उत्तर प्रदेश से दिल्ली ट्रांसफर किया गया है। पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। जानें इस पूरे मामले की सभी बड़ी अपडेट्स...
01 Aug, 19 : 02:53 PM
पीड़िता और उसके परिवार को सीआरपीएफ सुरक्षा
मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सीआरपीएफ बरेली की टीम करेगी। साथ ही पीड़िता के वकील को भी सीआरपीएफ की सुरक्षा दी जाएगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सीआरपीएफ रिपोर्ट सौंपेगी।
01 Aug, 19 : 02:44 PM
Unnao Case Story | उन्नाव रेप केस की पूरी कहानी सिर्फ एक वीडियो में
01 Aug, 19 : 02:43 PM
न्यायालय का सीबीआई को आदेश
जांच एजेन्सी असाधारण परिस्थितियों में ही उन्नाव मामले की जांच की अवधि बढ़ाने का अनुरोध कर सकती है। कार को ट्रक के टक्कर मारने की घटना की जांच सात दिन में पूरी की जाये। न्यायालय ने इस प्रकरण से जुड़े पांच मामले उन्नाव से बाहर दिल्ली की सक्षम अदालत में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। सीबीआई ने न्यायालय को सूचित किया कि बलात्कार पीड़ित और उसके वकील अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिये स्थानांतरित किए जाने की अवस्था में हैं।
01 Aug, 19 : 02:41 PM
न्यायालय का उप्र सरकार को निर्देश
न्यायालय का उप्र सरकार को निर्देश: बलात्कार पीड़ित और उसके वकील को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
01 Aug, 19 : 02:23 PM
यूपी से दिल्ली ट्रांसफर हुए सभी पांच मामले
उन्नाव रेप केस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इससे जुड़े सभी मामलों को यूपी से दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर दिन-प्रतिदिन सुनवाई हो और 45 दिन में ट्रॉयल पूरा किया जाए।
Supreme Court transfers trial of all the cases related to Unnao rape incident from Uttar Pradesh to Delhi. https://t.co/RgaTCVIqqa
— ANI (@ANI) August 1, 2019
01 Aug, 19 : 01:05 PM
सुप्रीम कोर्ट 2 बजे मामले के ट्रांसफर को लेकर आदेश पारित करेगा
#Unnao rape case: CJI Ranjan Gogoi says, "We will come back at 2 PM and pass an order on transfer of cases on all the five cases and medical attention to the victim & her lawyer. Doctors are the best judges, they can decide whether she and her lawyer can be airlifted to Delhi." pic.twitter.com/4D04BayOCG
— ANI (@ANI) August 1, 2019
01 Aug, 19 : 12:44 PM
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि 7 दिनों में हादसे की जांच पूरी करें।
#Unnao rape case: Chief Justice of India, Ranjan Gogoi asks Solicitor General Tushar Mehta, 'How much time do you need (for investigating the accident of Unnao rape survivor & others)?' Solicitor General says, 'A month'. CJI replies 'A month? No, investigate in 7 days.' pic.twitter.com/LDscWFpC6d
— ANI (@ANI) August 1, 2019
01 Aug, 19 : 12:40 PM
पीड़िता के पिता को हिरासत में लिए जाने और मौत के बीच कितना वक्त था? : SC
उन्नाव रेप केस पर चीफ जस्टिस ने रेप पीड़िता के पिता की मौत को लेकर सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि पीड़िता के पिता को हिरासत में लिए जाने और मौत के बीच कितना वक्त था? क्या पिता की मौत हिरासत में हुई?
Chief Justice asks, 'What is the condition of the victim? Solicitor General says, 'She is on ventilator' CJI asks 'Is she in the condition to move? We don’t want to move the victim, she can be airlifted. We can ask AIIMS.' https://t.co/P0J17tF0bc
— ANI (@ANI) August 1, 2019
01 Aug, 19 : 12:40 PM
उन्नाव रेप कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दोबारा सुनवाई शुरू हो गई है।
01 Aug, 19 : 12:29 PM
पीड़िता की सुरक्षा में तैनात तीनों पुलिस कर्मी सस्पेंड
उन्नाव रेप मामले में पीड़िता की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
01 Aug, 19 : 11:23 AM
कोर्ट ने कहा है कि हम इस बलात्कार मामले से जुड़े सभी मामलों को उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बाहर स्थानांतरित करेंगे।
01 Aug, 19 : 11:18 AM
सीबीआई अधिकारी लखनऊ में हैं, 12 बजे तक पहुंचना मुश्किल
सॉलिसिटर जनरल ने सीबीआई डायरेक्टर से बात करने के बाद सीजेआई को बताया कि मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी लखनऊ में हैं। ऐसे में उनका दोपहर तक यहां आना मुश्किल है। हो सकता है कि मामले की सुनवाई को कल (2 अगस्त) को की जाये।
Unnao rape&accident: Solicitor General T Mehta informs CJI that he spoke with CBI directorOfficers investigating the case are in Lucknow&it wouldn’t be possible for them to reach Delhi by 12 PM. He asks if it could be taken up tomorrow, CJI refuses to adjourn matter for tomorrow.
— ANI (@ANI) August 1, 2019
01 Aug, 19 : 11:11 AM
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए सॉलिसिटर जनरल और सीबीआई अधिकारी को मौजूद रहने का फरमान सुनाया है।
Unnao rape & accident case: Chief Justice of India also asked Solicitor General to interact with Central Bureau of Investigation (CBI) Director, regarding the rape and road accident. Supreme Court said that if necessary, chamber hearing may take place. https://t.co/pOzpE1GlVN
— ANI (@ANI) August 1, 2019