साक्ष्य जुटाने एक्सीडेंट वाली जगह पहुंची CBI, जांच के लिए 15 दिन तक का दिया गया समय
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 2, 2019 17:09 IST2019-08-02T11:43:47+5:302019-08-02T17:09:53+5:30
उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था।

साक्ष्य जुटाने एक्सीडेंट वाली जगह पहुंची CBI, जांच के लिए 15 दिन तक का दिया गया समय
उत्राव केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर से सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने रायबरेली के जेल में बंद चाचा को तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है। उन्नाव रेप पीड़िता के साथ एक्सीडेंट पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करते हुये बीते दिन इससे जुड़े सभी मामलों को यूपी से दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर दिन-प्रतिदिन सुनवाई हो और 45 दिन में ट्रॉयल पूरा किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने हादसे मामले पर जांच के लिए सीबीआई को सात दिन में पूरी करने का आदेश दिया।
रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के चार दिन बाद भी पीड़िता और उसके वकील की हालत गंभीर है।
02 Aug, 19 : 07:17 PM
Raebareli: Central Bureau of Investigation (CBI) team conducts investigation at the site where Unnao rape survivor met with an accident on July 28. pic.twitter.com/cG9rTyEkyV
— ANI UP (@ANINewsUP) August 2, 2019
02 Aug, 19 : 05:11 PM
साक्ष्य जुटाने घटनास्थल पर सीबीआई पहुंची
साक्ष्य जुटाने के लिए एक्सीडेंट वाली जगह सीबीआई पहुंची। यहां सीबीआई ने ट्रक मालिक से बातचीत की। मालूम हो कि उन्नाव केस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव करते हुये जांच पूरी करने के लिए सीबीआई को 15 दिन का समय दिया है।
Raebareli: Central Bureau of Investigation (CBI) team reaches the site where Unnao rape survivor met with an accident on July 28. In the accident the victim, her lawyer sustained injuries while her two aunts died on the spot. pic.twitter.com/r23EU3ZX6T
— ANI UP (@ANINewsUP) August 2, 2019
02 Aug, 19 : 03:03 PM
सुप्रीम कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए सीबीआई को 15 दिन का समय दिया
उन्नाव केस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव करते हुये जांच पूरी करने के लिए सीबीआई को 15 दिन का समय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले सारे केस को दिल्ली ट्रांसफर करने के लिए बोला था। लेकिन उन्नाव केस पर सीबीआई ने कहा कि जांच पूरी होने तक मामले को दिल्ली ट्रांसफर नहीं करना चाहिए। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिनों का वक्त दिया है।
The CBI requested the Court to keep in abeyance its order transferring the Unnao accident case from Lucknow to Delhi till the investigation in the case is concluded. https://t.co/5Oh7LgzBKW
— ANI (@ANI) August 2, 2019
02 Aug, 19 : 11:57 AM
उन्नाव पीड़िता को दिल्ली एयरलिफ्ट करने पर फिलहाल रोक लगी
उन्नाव पीड़िता को दिल्ली एयरलिफ्ट करने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। कोर्ट में पीड़िता की हालत और पीड़िता की मां के बात को ध्यान में रखते हुये फैसला दिया है। खबर है कि पीड़िता की हालत में सुधार होने के बाद उसे दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है। इस पर फैसला सोमवार को किया जाएगा।
Supreme Court defers shifting of survivor and her lawyer from King George Medical College at Lucknow as relatives inform the court that as of now their treatment could continue in the Lucknow hospital. #UnnaoCasehttps://t.co/wgqO9RTMj2
— ANI (@ANI) August 2, 2019
02 Aug, 19 : 11:55 AM
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में हो पीड़िता का इलाज: पीड़िता की मां
पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी कि वह अपनी बेटी का उपचार लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में ही जारी रखना चाहती है। वह उसे उपचार के लिए दिल्ली शिफ्ट नहीं करना चाहती है।
02 Aug, 19 : 11:52 AM
पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल में नहीं शिफ्ट करना चाहता है परिवार: सॉलिसिटर जनरल
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि पीड़िता का परिवार ये नहीं चाहता है कि पीड़िता को दिल्ली शिफ्ट किया जाये। परिवार का कहना है कि पीड़िता को अभी तक होश भी नहीं आ पाया है तो उसका इलाज लखनऊ में ही हो।
Unnao rape survivor accident case: Solicitor General says 'family of victim was to inform about shifting her and they said victim is completely unconscious and let her remain in the hospital in Lucknow. Lawyer for family says she can be shifted once she is stable'
— ANI (@ANI) August 2, 2019
02 Aug, 19 : 11:47 AM
पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाए: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट दूसरे दिन सुनवाई करते हुये आदेश दिया है कि पीड़िता के चाचा को जल्द से जल्द रायबरेली की जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाये। बता दें कि पीड़िता के चाचा ने कोर्ट को पत्र लिखकर जेल के अंदर अपनी जान का खतरा बताया था।
Unnao rape case: Supreme Court orders immediate transfer of rape survivor's uncle from Rae Bareli jail to Tihar jail in Delhi pic.twitter.com/zKT8rq67Op
— ANI (@ANI) August 2, 2019