लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप कांडः एनसीडब्ल्यू ने निष्पक्ष और त्वरित जांच की अपील की

By भाषा | Updated: July 29, 2019 14:57 IST

आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह को नोटिस भेजकर कहा है, ‘‘ आयोग इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। इस मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और त्वरित जांच तथा गुनाहगार के लिए उपयुक्त कार्रवाई का अनुरोध किया जाता है ।’’ नोटिस में कहा गया है, ‘‘ आयोग की मांग है कि उसे जांच के हर चरण से अवगत कराया जाए।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देआयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि एनसीडब्ल्यू की एक टीम मंगलवार को उन्नाव में पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों से मिलने जाएगी।टीम जांच का ब्योरा जानने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एक बैठक भी करेगी।

एक दुर्घटना में उन्नाव बलात्कार पीड़िता के गंभीर रूप से घायल होने के अगले दिन राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उत्तर प्रदेश पुलिस ने बलात्कार कांड की स्वतंत्र, निष्पक्ष और त्वरित जांच की अपील की जिसमें भाजपा का एक विधायक आरोपी है।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि एनसीडब्ल्यू की एक टीम मंगलवार को उन्नाव में पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों से मिलने जाएगी। टीम जांच का ब्योरा जानने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एक बैठक भी करेगी।

पुलिस के मुताबिक रविवार को बलात्कार पीड़िता, उसकी चाची और मौसी अपने वकील महेंद्र के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थीं। रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में वे दुर्घटना के शिकार हो गये थे।

पुलिस के अनुसार उसकी मौसी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था जबकि अन्य को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया था। बलात्कार कांड के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को पिछले साल 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह को नोटिस भेजकर कहा है, ‘‘ आयोग इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। इस मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और त्वरित जांच तथा गुनाहगार के लिए उपयुक्त कार्रवाई का अनुरोध किया जाता है ।’’ नोटिस में कहा गया है, ‘‘ आयोग की मांग है कि उसे जांच के हर चरण से अवगत कराया जाए।’’ 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपयोगी आदित्यनाथकुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया