उन्नाव रेप कांडः कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है, ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे: प्रियंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 16:50 IST2019-07-31T16:50:16+5:302019-07-31T16:50:16+5:30

प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘उन्नाव बलात्कार मामला और पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। अब परतें खुल रही हैं व भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे।’’

Unnao Rape Kand: Congress is committed to justice, we will fight strongly: Priyanka | उन्नाव रेप कांडः कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है, ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे: प्रियंका

गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई।

Highlightsगौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में मुख्य आरोपी हैं। 

उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि इस प्रकरण में अब परतें खुल रही हैं और उनकी पार्टी इस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से लड़ेगी।

प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘उन्नाव बलात्कार मामला और पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। अब परतें खुल रही हैं व भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे।’’

गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में मुख्य आरोपी हैं। 

उन्नाव बलात्कार पीडिता की चाची का किया गया अंतिम संस्कार

रायबरेली में सड़क दुर्घटना की शिकार हुईं उन्नाव बलात्कार पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह गंगा घाट पर कड़ी सुरक्षा के बीच कर दिया गया। बलात्कार पीड़िता की चाची पुष्पा :45: के पति महेश सिंह ने अंतिम संस्कार किया। वह पैरोल पर जेल से लाये गये थे।

स्थानीय लोगों और मीडिया को श्मशान घाट नहीं जाने दिया गया। केवल सगे संबंधी और मित्रों को ही इसमें शामिल होने दिया गया। जिलाधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा और अन्य अधिकारी घाट पर मौजूद थे। जिलाधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद महेश सिंह को अदालत के आदेश के अनुसार रायबरेली जेल वापस ले जाया जाएगा। 

Web Title: Unnao Rape Kand: Congress is committed to justice, we will fight strongly: Priyanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे