लाइव न्यूज़ :

उन्‍नाव: दलित किशोरी की हालत में सुधार

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:17 IST

Open in App

कानपुर, 20 फरवरी उत्तर प्रदेश में उन्‍नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में बेसुध पाई गई एक दलित किशोरी की हालत में अब सुधार होने लगा है और शनिवार को उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया।

कानपुर के पुलिस उप‍महानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि लड़की की हालत में सुधार दिखने के बाद डाक्‍टरों ने उसे वेंटिलेटर से हटाने का फैसला किया। उन्‍होंने बताया कि लड़की अभी भी पुलिस से बात करने और घटना के बारे में बताने की स्थिति में नहीं है।

गौरतलब है कि असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में गत 17 फरवरी की शाम खेतों पर घास लेने गईं तीन दलित किशोरियों के एक खेत में संदिग्‍ध अवस्‍था में बेसुध पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्‍सकों ने दो किशोरियों को मृत घोषित कर दिया था, जबकि एक अन्य किशोरी को गंभीर हालत में उन्‍नाव अस्‍पताल ले जाया गया और बाद में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था।

उन्‍होंने कहा, ‘‘चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और उचित देखभाल कर रहे हैं। किशोरी की सुरक्षा के लिए अस्‍पताल में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।’’

विषाक्‍तता के एक संदिग्‍ध मामले में किशोरी को उन्‍नाव से कानपुर स्‍थानांतरित किया गया था।

कानपुर के रीजेंसी अस्‍पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि उपचार के तीसरे दिन लड़की को वें‍टिलेटर से हटा लिया गया है और उसकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल