लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप केस: कोर्ट ने CBI से पीड़िता, उसके परिवार और गवाहों की सुरक्षा की स्थिति पर मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 6, 2019 15:00 IST

बता दें कि सेंगर पर 2017 में उन्नाव स्थित अपने आवास पर पीड़िता से बलात्कार करने का आरोप है जो उस वक्त नाबालिग थी। सोमवार को सेंगर और उनकी सहयोगी शशि सिंह को न्यायाधीश के एक फैसले का अनुपालन करते हुए अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई से उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता, उसके परिवार और मामले के गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों पर मंगलवार को स्थिति रिपोर्ट मांगी। जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने बेहतर इलाज के लिए सोमवार रात दिल्ली लाई गई गंभीर रूप से घायल पीड़िता और उसके साथ आए परिवार के सदस्यों के ठहरने के लिए प्रबंधों पर भी रिपोर्ट मांगी।

अदालत उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप इस मामले में रोजाना के आधार पर सुनवाई कर रही है। इसने उन्नाव बलात्कार मामले के मुख्य आरोपी एवं भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से यहां की तिहाड़ जेल में लाने का सोमवार को निर्देश दिया था। बता दें कि सेंगर पर 2017 में उन्नाव स्थित अपने आवास पर पीड़िता से बलात्कार करने का आरोप है जो उस वक्त नाबालिग थी।

सोमवार को सेंगर और उनकी सहयोगी शशि सिंह को न्यायाधीश के एक फैसले का अनुपालन करते हुए अदालत के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने सिंह को भी तिहाड़ जेल लाने का आदेश दिया। सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता को विधायक के आवास पर चलने के लिए कथित तौर पर फुसलाया था।

उच्चतम न्यायालय ने इस मामले को दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करते हुये इसकी रोजाना के आधार पर सुनवाई करने और 45 दिन के भीतर इसे पूरा करने का पिछले हफ्ते निर्देश दिया था। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकोर्टसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन