लाइव न्यूज़ :

उन्नाव प्रकरण: लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया बयान

By भाषा | Updated: February 24, 2021 00:31 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र), 23 फरवरी उन्नाव जिले के असोहा क्षेत्र में पिछले हफ्ते दो मृत लड़कियों के साथ बेहोश हालत में पाई गई लड़की ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि कानपुर के एक अस्पताल में इलाज करा रही लड़की ने सुबह पुलिस और शाम को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए।

उन्होंने बताया कि लड़की ने बयान में कहा है कि मामले में गिरफ्तार किया गया विनय और उसका साथी घटना वाले दिन खेत पर आए थे। उस वक्त वह और बाकी दोनों लड़कियां चारा काट रही थीं। इसी दौरान विनय ने उन्हें नमकीन खाने को दिया था लेकिन लड़कियों ने मना कर दिया था। इस पर विनय ने उन्हें पानी की बोतल दी। पानी पीने के बाद वे बेहोश हो गई।

कुलकर्णी के मुताबिक, बयान में लड़की ने यह भी बताया है कि अभियुक्तों ने किसी भी तरह की छेड़खानी या यौन उत्पीड़न नहीं किया।

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र स्थित बबुरहा गांव में पिछली 17 फरवरी को खेत से चारा काटने गई तीन लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पाई गई थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया था। तीसरी लड़की को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने 19 फरवरी को इस मामले में आरोपी विनय कुमार तथा उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक विनय ने यह वारदात एक तरफा प्रेम की वजह से अंजाम दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे