लाइव न्यूज़ :

उन्नाव प्रकरण : एक नाबालिग सहित दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:08 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र), 19 फरवरी उन्नाव में दो दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पड़ोस के गांव के निवासी एक युवक और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया गया है।

लखनऊ रेंज की पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उन्नाव जिले में असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर दो किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पड़ोस के गांव पाठकपुर के निवासी युवक विनय और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह वारदात एकतरफा प्रेम प्रसंग को लेकर हुई। इसमें लड़कियों को पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया गया था।

लक्ष्मी ने कहा कि विनय मृत लड़कियों में से एक से एकतरफा प्रेम करता था और उसने उसके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था, जिसे लड़की ने ठुकरा दिया था। इसके बाद वह उसके प्रति दुर्भावना रखने लगा था।

गौरतलब है कि असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में गत 17 फरवरी की शाम खेतों पर घास लेने गईं तीन दलित किशोरियों के एक खेत में संदिग्‍ध अवस्‍था में बेसुध पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्‍सकों ने इनमें से कोमल (15) और काजल (14) को मृत घोषित कर दिया था, जबकि रोशनी (16) की हालत गंभीर देखकर उसे उन्‍नाव अस्‍पताल ले जाया गया तथा बाद में कानपुर में रेफर कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया