लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केस: प्रियंका गांधी का हमला, 'भगवान के लिए मिस्टर पीएम....अब भी देर नहीं हुई है!'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 14:16 IST

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को शक्ति और संरक्षण हम लोग क्यों देते हैं और क्यों इनके पीड़ितों को उनकी जिंदगी की जंग के लिए अकेला छोड़ देते हैं?'

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव मामले पर प्रियंका गांधी ने बोला बीजेपी और पीएम मोदी पर हमलाप्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी से बीजेपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

उन्नाव रेप केस और फिर हाल में पीड़ित लड़की के साथ सड़क हादसे पर मचे विवाद के बीच प्रियंका गांधी ने भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्वीट कर सवाल किया कि 'कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को शक्ति और संरक्षण हम क्यों देते हैं?' साथ ही प्रियंक ने यह भी लिखा कि जिस तरह दुर्घटना हुई वो इशारा करता है कि इसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया होगा। प्रियंका गांधी ने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से भी बीजेपी विधायक के खिलाफ कदम उठाने की मांग की।

प्रियंका गांधी ने लिखा, 'कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को शक्ति और संरक्षण हम लोग क्यों देते हैं और क्यों इनके पीड़ितों को उनकी जिंदगी की जंग के लिए अकेला छोड़ देते हैं? एफआईआर साफ बता रहा है कि परिवार को धमकी दी गई थी। इसमें संभावित हमले की भी बात कही गई है।'

प्रियंका गांधी ने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए लिखा, 'भगवान के लिए मिस्टर प्राइममिनिस्टर, इस अपराधी और उसके भाई को आपकी पार्टी को राजनीतिक संरक्षण दे रही है, उसे छीन लें। अब भी बहुत देर नहीं हुई है।' 

इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा में भी इस मामले को उठाया। साथ ही लखनऊ में जिस अस्पताल के बाहर पीड़ित लड़की भर्ती है, वहां विरोध प्रदर्शन किया। रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। वहीं पीड़िता और उसके वकील की हालात गंभीर है। पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के भाजपा विधायक सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपप्रियंका गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां