अविवाहित माता ने अपने नवजात बच्चे को छोड़ा, कुछ घंटे बाद पकड़ी गयी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:34 IST2021-06-28T22:34:42+5:302021-06-28T22:34:42+5:30

Unmarried mother released her newborn child, was caught a few hours later | अविवाहित माता ने अपने नवजात बच्चे को छोड़ा, कुछ घंटे बाद पकड़ी गयी

अविवाहित माता ने अपने नवजात बच्चे को छोड़ा, कुछ घंटे बाद पकड़ी गयी

शिमला, 28 जून हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आधिकारिक आवास ‘ओकओवर’ के पास अपने नवजात बच्चे को छोड़कर गयी एक अविवाहित माता को घटना के कुछ घंटे बाद पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस महिला का पता लगाने में कामयाब रही और उसके घर पहुंच गयी। पुलिस ने सड़क पर गिरे खून के धब्बों के आधार पर महिला का पता लगाया। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के महिला ने कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) के पास अपने नवजात बेटे को छोड़ दिया था जो यहां मुख्यमंत्री आवास से बेहद करीब है।

मुख्यमंत्री के सुरक्षा बल के एक सदस्य ने परित्यक्त नवजात बालक के रोने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया। छोटा शिमला पुलिस थाना से पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए यहां के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि करीब पांच घंटे के भीतर महिला को पकड़ लिया गया। इसके बाद महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादसं) की धारा 317 (12 साल से कम उम्र के बच्चे का परित्याग) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रंजना शर्मा ने बताया कि महिला को केएनएच इलाज के भर्ती कराया गया है। ठीक होने के बाद उसे सक्षम अदालत में पेश किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Unmarried mother released her newborn child, was caught a few hours later

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे