लाइव न्यूज़ :

अनलॉक: कर्नाटक में 19 जिलों में पार्क तथा उद्योग खोलने, ऑटो/टैक्सी के संचालन को अनुमति

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:03 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 जून कर्नाटक सरकार ने 14 जून से 19 जिलों में पार्क और उद्योगों को खोलने तथा ऑटो/टैक्सी के संचालन समेत कुछ छूटों की अनुमति दी है।

राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी अपने संशोधित दिशा-निर्देशों में घोषित कुछ छूटों में पार्कों और उद्योगों को खोलने, आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को खोले जाने का समय बढ़ाने और ऑटो तथा टैक्सियों को अधिकतम दो यात्रियों के साथ संचालन करने की अनुमति शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि संक्रमण की उच्च दर वाले 11 जिलों में 21 जून तक कोविड पाबंदियां जारी रहेगी जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में 14 जून से कुछ छूट दी जाएगी। इन 11 जिलों में चिक्कमगलुरु, शिवमोगा, दावणगेरे, मैसूर, चामराजनगर, हासन, दक्षिण कन्नड़, बेंगलुरु ग्रामीण, मांड्या, बेलगावी और कोडागु शामिल हैं।

दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी उद्योगों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या के साथ काम करने की अनुमति दी गई है, लेकिन परिधान उद्योगों को केवल 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।

इनमें कहा गया है कि भोजनालयों, किराने का सामान, फल और सब्जियां, मांस और मछली, डेयरी और दूध बूथ और जानवरों के चारे से संबंधित दुकानों को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी। स्ट्रीट वेंडर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें और ऑप्टिकल दुकानों को इसी अवधि के दौरान अनुमति दी जाएगी।

निरूद्ध क्षेत्र के बाहर निर्माण सामग्री, विशेष रूप से सीमेंट और स्टील से संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों सहित सभी निर्माण गतिविधियों/मरम्मत कार्यों की अनुमति है। राज्य के 19 जिलों में छूट 14 जून को सुबह छह बजे से 21 जून को सुबह छह बजे तक लागू रहेगी।

गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने लोगों से दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इनमें छूट और सप्ताहांत एवं रात्रि कर्फ्यू 21 जून तक है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, स्थिति की समीक्षा की जाएगी और इस पर फैसला लिया जाएगा कि इसे बढ़ाया जाए या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘छूट 14 जून से है। लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे यह आज से है और बेवजह बाहर आना सही नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि आत्मसंयम जरूरी है और लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि पार्क सुबह पांच बजे से सुबह 10 बजे तक खुले रहेंगे। टैक्सी और ऑटो रिक्शा अधिकतम दो यात्रियों के साथ चल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह