लाइव न्यूज़ :

अनलॉक: कर्नाटक में 19 जिलों में पार्क तथा उद्योग खोलने, ऑटो/टैक्सी के संचालन को अनुमति

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 जून कर्नाटक सरकार ने 14 जून से 19 जिलों में पार्क और उद्योगों को खोलने तथा ऑटो/टैक्सी के संचालन समेत कुछ छूट की अनुमति दी है।

राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी अपने संशोधित दिशा-निर्देशों में घोषित कुछ छूट में पार्कों और उद्योगों को खोलने, आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को खोले जाने का समय बढ़ाने और ऑटो तथा टैक्सियों को अधिकतम दो यात्रियों के साथ संचालन करने की अनुमति शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि संक्रमण की उच्च दर वाले 11 जिलों में 21 जून तक कोविड पाबंदियां जारी रहेगी जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में 14 जून से कुछ छूट दी जाएगी। इन 11 जिलों में चिक्कमगलुरु, शिवमोगा, दावणगेरे, मैसूर, चामराजनगर, हासन, दक्षिण कन्नड़, बेंगलुरु ग्रामीण, मांड्या, बेलगावी और कोडागु शामिल हैं।

दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी उद्योगों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या के साथ काम करने की अनुमति दी गई है, लेकिन परिधान उद्योगों को केवल 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।

इनमें कहा गया है कि भोजनालयों, किराने का सामान, फल और सब्जियां, मांस और मछली, डेयरी और दूध बूथ और जानवरों के चारे से संबंधित दुकानों को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी। स्ट्रीट वेंडर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें और ऑप्टिकल दुकानों को इसी अवधि के दौरान अनुमति दी जाएगी।

निरूद्ध क्षेत्र के बाहर निर्माण सामग्री, विशेष रूप से सीमेंट और स्टील से संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों सहित सभी निर्माण गतिविधियों/मरम्मत कार्यों की अनुमति है। राज्य के 19 जिलों में छूट 14 जून को सुबह छह बजे से 21 जून को सुबह छह बजे तक लागू रहेगी।

गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने लोगों से दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इनमें छूट और सप्ताहांत एवं रात्रि कर्फ्यू 21 जून तक है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, स्थिति की समीक्षा की जाएगी और इस पर फैसला लिया जाएगा कि इसे बढ़ाया जाए या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘छूट 14 जून से है। लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे यह आज से है और बेवजह बाहर आना सही नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि आत्मसंयम जरूरी है और लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि पार्क सुबह पांच बजे से सुबह 10 बजे तक खुले रहेंगे। टैक्सी और ऑटो रिक्शा अधिकतम दो यात्रियों के साथ चल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया