लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 31 मई से शुरू होगी अनलॉक की प्रकिया, एक हफ्ते के लिये दी गई निर्माण कार्य की इजाजत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने किसी प्रकार कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि सोमवार से एक सप्ताह के लिये फैक्टरियां दोबारा खोली जा सकेंगी और निर्माण कार्यों की बहाली को मंजूरी दी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि महामारी के खिलाफ जंग खत्म हो गई है।

डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, “यह समय अनलॉक प्रक्रिया शुरू करने का है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि लोग कोरोना वायरस से तो बच जाएं लेकिन भूख से मर जाएं। हमें कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और आर्थिक गतिविधियों को मंजूरी देने के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की शुक्रवार को हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। इस प्रक्रिया में हमें सबसे पहले निम्न वर्ग के लोगों का ध्यान रखना होगा---… दिहाड़ी पर काम करने वाले, मजदूर, आजीविका कमाने के लिए दूरदराज के इलाकों से दिल्ली आने वाले प्रवासी श्रमिक।”

उन्होंने कहा, “यह ध्यान में रखते हुए सोमवार से एक सप्ताह तक फैक्टरियां खोलने और निर्माण कार्यों को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया है।”

केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञों और जनता के मत के अनुसार सरकार हर सप्ताह अनलॉक प्रक्रिया को जारी रखेगी।”

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामले दोबारा बढ़ने पर अनलॉक की प्रक्रिया को रोकना होगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक अपने घरों से न निकलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए