लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में चार से पांच चरण में अनलॉक प्रक्रिया हो सकती है: मंत्री

By भाषा | Updated: June 9, 2021 14:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ जून कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बुधवार को यह संकेत दिया कि राज्य में 14 जून के बाद चार से पांच चरण में अनलॉक प्रक्रिया चल सकती है।

अशोक ने कहा, ‘‘मृतकों की संख्या और नए मामलों की संख्या को देखते हुए और संक्रमण के चार्ट को और नीचे लाने के लक्ष्य से एक बार में लॉकडाउन में राहत नहीं दी जा सकती है।''

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री बासवराज बोम्मई, स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ इस संबंध में गहन चर्चा की। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से राहत दी जाएगी और ऐसा संभव है कि ऐसा चार से पांच चरण में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मंत्रियों, अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ एक या दो दिन में इस मुद्दे को लेकर बैठक कर फ़ैसला ले सकते हैं।

कर्नाटक सरकार ने पहले 27 अप्रैल को 14 दिन के लिए ‘क्लोज डाउन’ की घोषणा की थी लेकिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद 10 मई से 24 मई तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया था। इसके बाद इसे सात जून तक बढ़ाया गया और फिर 14 जून तक कर दिया गया।

कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 10,000 नए मामले सामने आए और 179 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,17,289 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 32,009 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो