लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में चार से पांच चरणों में अनलॉक प्रक्रिया चलाई जा सकती है: मंत्री

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ जून कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बुधवार को संकेत दिया कि राज्य में 14 जून के बाद चार से पांच चरणों में अनलॉक प्रक्रिया चलाई जा सकती है।

अशोक ने कहा, ‘‘मौतों की संख्या और नए मामलों को ध्यान में रखते हुए और कोविड संक्रमणों को और कम करने के उद्देश्य से, लॉकडाउन में एक बार में ढील नहीं दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री बासवराज बोम्मई, स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ इस संबंध में गहन चर्चा की। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से राहत दी जाएगी और ऐसा संभव है कि ऐसा चार से पांच चरणों में किया जाये।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा 11 या 12 जून को इस मुद्दे पर मंत्रियों, अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक कर फ़ैसला ले सकते हैं। राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) ने भी राज्य में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक गतिविधियां शुरू करने की अनुशंसा की है।

अशोक कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बेंगलुरू में रोजाना संक्रमण के करीब दो हजार मामले सामने आ रहे हैं। इन्हें 500 से कम पर लाना होगा। जब हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करें तो संक्रमण के मामलों में वृद्धि का भी ध्यान रखना होगा।’’

बाद में दिन में, स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने भी कहा कि सभी पाबंदियों को एक साथ हटाने से संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसलिए प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी और मुख्यमंत्री अनलॉक के तौर-तरीकों पर अंतिम निर्णय लेंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ सेक्टर खोले जाएंगे और कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘विशेषज्ञों की सलाह से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा, जो वरिष्ठ मंत्रियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। विशेषज्ञों की राय के अनुसार, यदि संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम है और मामले 5,000 से कम हैं, तो पाबंदियों को हटाया जा सकता है।’’

कर्नाटक सरकार ने पहले 27 अप्रैल को 14 दिन के लिए ‘क्लोज डाउन’ की घोषणा की थी लेकिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद 10 मई से 24 मई तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया था। इसके बाद इसे सात जून तक बढ़ाया गया और फिर इसकी अवधि 14 जून तक बढ़ा दी गई।

कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 10,000 नए मामले सामने आए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,17,289 हो गई थी और मृतकों की संख्या बढ़कर 32,009 हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है