लाइव न्यूज़ :

Unlock 6.0: DTC बसों में 20 यात्रियों की सीमा खत्‍म, दुधवा टाइगर रिजर्व खुला, जानिए आज से लागू नए बदलाव के बारे में

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2020 09:01 IST

कोरोना संकट के बीच भारत में आज से (1 नवंबर) Unlock 6.0 की शुरुआत हो गई है। इसके तहत कई बदलाव आज से हो रहे हैं। डीटीसी बसों में 20 यात्रियों की सीमा को अब खत्‍म कर दिया है। अब हर सीट पर यात्रियों को सफर करने की अनुमति दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में आज से Unlock 6.0 की शुरुआत हो गई है, कोरोना संकट के बीच देशभर में कई नए बदलावडीटीसी बसों में 1 नवंबर से 20 यात्रियों की सीमा खत्‍म, वैष्णो देवी यात्रा के लिए 15000 तीर्थयात्रियों को इजाजत

भारत में आज (1 नवंबर) से Unlock 6.0 की शुरुआत हो गई है। कंटेनमेंट जोन को छोड़ देश के कई राज्यों में आवश्यक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसी हफ्ते की शुरुआत में गृह मंत्रालय ने बताया था कि फिलहाल कोई नई राहत नहीं दी जाएगी लेकिन अनलॉक-5 की गाइडलाइन पूरी तरह से 30 नवंबर तक लागू रहेंगी। पिछले महीने अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी की गई थी।

देश में 1 जून से शुरू हुई लॉकडाउन की प्रक्रिया के बाद से चरणबद्ध तरीके से रेस्तरां, सिनेमा हॉल, जिम, मॉल, स्कूल, स्वीमिंग पूल, धार्मिक स्थान, रेल और मेट्रो सेवाएं खोली जा रही रही हैं। इसी क्रम में 1 नवंबर से कुछ और बदलाव भी हो रहे हैं।

डीटीसी बसों में 20 यात्रियों की सीमा खत्‍म

दिल्ली में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले जरूर बढ़े हैं लेकिन सरकार ने त्योहारों को देखते हुए लोगों को राहत दी है। सरकार ने डीटीसी बसों में 20 यात्रियों की सीमा को अब खत्‍म कर दिया है।

अब हर सीट पर यात्रियों को सफर करने की अनुमति दे दी गई है। बसों में सफर करने के दौरान हालांकि यात्रियों का मास्‍क पहनना जरूरी होगा। नए आदेश के बाद अब डीटीसी और कलस्टर बसों में जितनी सीट उतने यात्री सफर कर सकते हैं।

मुंबई में 610 और लोकल ट्रेनें

मुंबई में कुल 610 और लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू हो रही हैं। इसमें 314 सेंट्रल (CR) और 296 वेस्टर्न रेलवे (WR) आज से रविवार से चलेंगी। कोविड -19 लॉकडाउन लागू होने से पहले रेलवे ने 3,141 उपनगरीय सेवाएं जारी रखी हुई थीं। इनमें 1,774 केंद्रीय और 1,367 वेस्टर्न रेलवे से संचालित थीं।

गोवा में कैसिनो खुलेंगे

पर्यटन के लिए मशहूर गोवा में भी सात महीने बाद आज से कैसिनो खुल रहे हैं। फिलहाल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही इसे खोला जा रहा है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद ने एक बार फिर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे खोले जाने का ऐलान किया।

दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुला

उत्तर प्रदेश में स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व भी पर्यटकों के लिए आज से खुल रहा है।  कोविड-19 की सुरक्षा के चलते इसमें विशेष सावधानी बरती जाएगी और किसी भी तरह के उल्‍लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। आमतौर पर दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून तक खुला रहता है। इस बार 15 दिन पहले ही इसे खोला जा रहा है।

प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की थर्मल स्‍क्रीनिंग होगी और इसके बाद केवल उन पर्यटकों को परिसर में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी जिनको कोविड-19 संक्रमण के कोई लक्षण नहीं होंगे। कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन होगा और 11 वर्ष से 65 वर्ष की आयु के लोगों को परिसर में प्रवेश मिलेगा। इस बार 10 वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों और 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, रोगियों और गर्भवती महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी सफारी आज से

कोविड-19 महामारी के कारण सात महीने तक बंद रहने के बाद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) को 21 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया। हालांकि यहां मशहूर हाथी सफारी को आज से शुरू किया जाएगा। हर साल मानसून के दौरान जब राज्य में बाढ़ आती है तब उद्यान को अप्रैल के अंत से पांच महीने के लिए बंद कर दिया जाता है। इस वर्ष लॉकडाउन लागू होने के कारण मार्च में उद्यान को बंद कर दिया गया था।

वैष्णो देवी यात्रा के लिए 15000 तीर्थयात्रियों को इजाजत

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर करीब पांच महीने तक निलंबित रहने के बाद 16 अगस्त से वैष्णो देवी गुफा मंदिर की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए शुरू कर दी गई थी। हालांकि तब हर दिन केवल 7000 तीर्थयात्रियों को ही अनुमति थी। आज से इसे बढ़ाकर 15000 कर दिया गया है। यात्रियों के लिए अपने मोबाइल फोन में ‘आरोग्य सेतु ऐप’ डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। चेहरे पर मास्क और कवर अनिवार्य होगा। यात्रा के प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियावैष्णो देवी मंदिरमुंबईगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं