लाइव न्यूज़ :

किसानों पर अत्याचार के लिए जब तक खट्टर माफी नहीं मांगते, मैं उनसे बात नहीं करूंगा : अमरिंदर

By भाषा | Updated: November 28, 2020 22:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि दिल्ली जा रहे किसानों पर हुए अत्याचार को लेकर जब तक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर माफी नहीं मांगते, वह उनसे बात नहीं करेंगे।

बयान के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री ने उन आरोपों को खारिज किया कि खट्टर के बार-बार प्रयास करने के बावजूद किसानों के मुद्दे पर उन्होंने उनसे बात नहीं की।

खट्टर से माफी की मांगने करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘खट्टर झूठ बोल रहे हैं कि उन्होंने मुझे पहले फोन करने का प्रयास किया और मैंने जवाब नहीं दिया। लेकिन अब, मेरे किसानों के साथ उन्होंने जो किया है, उसके बाद अगर वह 10 बार भी कॉल करें तो मैं उनसे बात नहीं करुंगा। जबतक वह माफी मांग कर यह स्वीकार नहीं कर लेते कि उन्होंने पंजाब के किसानों के साथ गलत किया है, मैं उन्हें माफ नहीं करुंगा।’’

गौरतलब है कि इससे पहले खट्टर ने शनिवार को आरोप लगाया कि वह अमरिंदर सिंह से किसानों के मुद्दे पर बात करना चाहते थे, लेकिन तीन दिन तक उनके कार्यालय में कॉल करने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

षड्यंत्र का दावा करते हुए गुड़गांव में खट्टर ने पत्रकारों से कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी प्रदर्शन कर रहे किसानों को ‘निर्देश’ दे रहे हैं।

इससे पहले खट्टर ने आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री सिर्फ ट्वीट कर रहे हैं और मुद्दे पर उनसे बातचीत करने से बच रहे हैं।

किसानों पर हरियाणा द्वारा पानी की बौछार करने और आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि पड़ोसी हो या कोई भी हो, अब वह खट्टर से बात नहीं करेंगे।

सिंह ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कई बार बात की, ऐसे में लगर पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री ने कॉल किया होता तो वह क्यों बात नहीं करते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया