लाइव न्यूज़ :

बहराइच में अज्ञात महिला, बच्ची का शव बरामद

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:31 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 12 सितंबर जिले के फखरपुर थाना अंतर्गत मधवापुर गांव में रविवार को एक अज्ञात महिला और करीब छह साल की एक बच्ची के शव मिले। इसी थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में शनिवार को दो बच्चों के शव बरामद हुए थे जिनका गला रेता गया था। दो दिन में एक ही थाना क्षेत्र में चार शव मिलने से दहशत का माहौल है। अभी तक चारों शवों की न तो शिनाख्त हो सकी है और न ही घटनाओं का खुलासा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने रविवार को बताया कि फखरपुर थाना अंतर्गत मधवापुर गांव में गन्ने के खेतों में आज करीब 35 वर्ष की एक अज्ञात महिला और लगभग छह साल की एक बच्ची के शव बरामद हुए।

उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने साइबर प्रकोष्ठ, सर्विलांस टीम, फील्ड यूनिट के अतिरिक्त चार टीम गठित कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल बरामद हुए दो बच्चों के शवों से इन शवों कोई संबंध है या नहीं, इसकी जानकारी तफ्तीश के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर शीघ्र ही मामले का खुलासा हो सकता है।

वहीं, शव मिलने की घटनाओं पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता प्रमोद सिंह जादौन ने कहा कि शनिवार व रविवार को मिले चार शवों की हत्या का तरीका एक जैसा लग रहा है और ऐसा भी संभव है कि आसपास के जिलों से वारदात कर शवों को बहराइच की सीमा में डाल दिया गया हो।

सपा नेता ने कहा कि घटना को लेकर आमजन में दहशत का माहौल है तथा शीघ्र घटना का खुलासा न हुआ तो दहशत और बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह