आगरा के पास गांव के तालाब में अज्ञात छात्र का शव मिला

By भाषा | Updated: November 20, 2021 22:20 IST2021-11-20T22:20:12+5:302021-11-20T22:20:12+5:30

Unknown student's body found in village pond near Agra | आगरा के पास गांव के तालाब में अज्ञात छात्र का शव मिला

आगरा के पास गांव के तालाब में अज्ञात छात्र का शव मिला

आगरा, 20 नवंबर आगरा के थाना अछनेरा अंतर्गत कीठम गांव के एक तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात छात्र का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने केंद्रीय विद्यालय की यूनिफार्म पहनी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं और समझा जाता है कि किसी ने तेजाब जैसे किसी रसायन से उसका चेहरा जला दिया है जिससे उसकी पहचान ना हो सके।

थाना अछनेरा पुलिस को शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की जानकारी दी थी। थाना अछनेरा के निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि मृत युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए केंद्रीय विद्यालय में संपर्क कर रही है लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Unknown student's body found in village pond near Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे