लाइव न्यूज़ :

अंबाला में अज्ञात व्यक्तियों ने यीशु मसीह की प्रतिमा तोड़ी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:04 IST

Open in App

अंबाला, 26 दिसंबर अंबाला में एक गिरजाघर के प्रवेश द्वार पर लगी यीशु मसीह की प्रतिमा को कथित तौर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि अंबाला छावनी के होली रिडीमर गिरजाघर में हुई।

अंबाला छावनी थाने के प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस को सुबह तोड़फोड़ के बारे में जानकारी मिली।

उन्होंने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एकत्र किए गए हैं और दो संदिग्धों को देखा गया है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

अंबाला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा डाबला ने कहा कि विस्तृत जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू