लाइव न्यूज़ :

अज्ञात व्यक्ति ने जंगली हाथी पर जलता हुआ टायर फेंका, मौत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:05 IST

Open in App

उधगमंडलम, 22 जनवरी तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में मसीनागुड़ी के रिहायशी क्षेत्र में घूमते हुए एक जंगली हाथी पर अज्ञात व्यक्ति ने जलता हुआ टायर फेंक दिया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना से संबंधित एक वीडियो जारी करते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि हाथी के एक कान में गहरे जख्म होने के चलते इलाज के दौरान कुछ दिन पहले उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वीडियो में एक व्यक्ति इमारत से जलती हुई चीज फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे हाथी का कान जख्मी हो गया।

बाद में हाथी को एक बांध के पास लेटे हुए पाया गया। पशु चिकित्सकों ने हाथी के उपचार का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि बाद की जांच में पाया गया कि कान जलने से हुए घाव के बजाय हाथी की मौत अत्याधिक मात्रा में खून बह जाने एवं अन्य कारणों से हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो