चंडीगढ़ में अज्ञात व्यक्ति ने बैंक से बंदूक की नोंक पर 10 लाख रु लूटे

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:36 IST2021-02-08T20:36:53+5:302021-02-08T20:36:53+5:30

Unknown person in Chandigarh looted Rs 10 lakh at gunpoint from bank | चंडीगढ़ में अज्ञात व्यक्ति ने बैंक से बंदूक की नोंक पर 10 लाख रु लूटे

चंडीगढ़ में अज्ञात व्यक्ति ने बैंक से बंदूक की नोंक पर 10 लाख रु लूटे

चंडीगढ़, आठ फरवरी यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को चंडीगढ़ राज्य सहकारी बैंक से बंदूक की नोंक पर लगभग 10 लाख रुपये लूट लिए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना यहां सेक्टर 61 स्थित बैंक शाखा में हुई।

सेक्टर 61 स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा, "एक अज्ञात व्यक्ति बैंक में घुसा और बंदूक की नोक पर लगभग 10 लाख रुपये नकद लूट लिए।"

उन्होंने बताया कि हालांकि सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे लेकिन उन्हें अभी तक कोई फुटेज नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, "हमने एक मामला दर्ज किया है और आगे की जांच चल रही है।"

बैंक पुलिस चौकी के करीब ही स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Unknown person in Chandigarh looted Rs 10 lakh at gunpoint from bank

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे