लाइव न्यूज़ :

पठानकोट में सेना की छावनी के बाहर अज्ञात लोगों ने फेंका हथगोला

By भाषा | Updated: November 22, 2021 14:39 IST

Open in App

पठानकोट (पंजाब), 22 नवंबर पंजाब के पठानकोट में सेना की छावनी के प्रवेश द्वार के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा फेंके गए हथगोले में विस्फोट होने पर अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि विस्फोट रविवार देर रात को छावनी के त्रिवेणी द्वार के बाहर हुआ। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने छावनी के सामने ग्रेनेड फेंका। इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है।

पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।’’

एसएसपी ने बताया कि मौके से हथगोले के कुछ अवशेष बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित कर लिए हैं। विस्फोट के बाद इलाके में अलर्ट जारी किया गया। पठानकोट के आसपास कई नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही है।

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए अमृतसर सीमा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों की सोमवार को और जालंधर क्षेत्र के अधिकारियों की मंगलवार को एक बैठक बुलाई है।

पठानकोट वायुसेना अड्डे पर पांच साल पहले आतंकवादियों ने हमला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित