लाइव न्यूज़ :

अज्ञात लोगों ने मेरे आवास की रेकी की; केंद्रीय एजेंसियां फंसाने की कोशिश कर रही हैं : नवाब मलिक

By भाषा | Updated: November 27, 2021 17:21 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने शनिवार को दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने मुंबई स्थित उनके आवास की रेकी करने का प्रयास किया और उनके तथा उनके परिजनों के बारे में जानकारी एकत्र करने की भी कोशिश की। मलिक ने आरोप लगाया कि कुछ केंद्रीय एजेंसियां उन्हें गलत मामलों में फंसाने का प्रयास कर रही हैं।

यहां एक प्रेस वार्ता में मलिक ने कहा कि वह इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले से औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराएंगे।

मलिक ने कहा, “मेरे पास इसका सबूत है कि मेरे घर और परिवार पर नजर रखी जा रही है। जब मैं पिछले सप्ताह दुबई में था तब कैमरा लिए दो व्यक्तियों ने मेरे आवास की रेकी करने की कोशिश की। वे मेरे घर, स्कूलों, कार्यालय, नाती पोते के बारे में जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रहे थे। कुछ लोगों ने जब उन्हें रोका और पूछताछ की तो वे भाग गए।”

मलिक ने यह भी दावा किया कि उक्त दो व्यक्तियों में से एक ‘कू’ ऐप पर उनके खिलाफ लिखता है। राकांपा के प्रवक्ता मलिक ने दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के कुछ अधिकारी उनके विरुद्ध शिकायत का व्हाट्सऐप मसौदा बना रहे हैं जिसे ईमेल के जरिये भेजा जाएगा।

मंत्री ने कहा, “मेरे पास इसके व्हाट्सऐप चैट के सबूत हैं। अगर केंद्रीय एजेंसियां मंत्रियों के विरुद्ध गलत मामले दर्ज कराने की योजना बना रही हैं तो यह मामला गंभीर है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे