लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर बनकर नेताओं को पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने के लिये उकसा रहे अज्ञात लोग: पुलिस

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 जून कुछ अज्ञात लोग खुद को राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर बताकर नेताओं को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के खिलाफ बोलने के लिये कह रहे हैं। पुलिस ने मंगवलार को यह जानकारी दी।

किशोर इस साल मार्च से पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस ने कहा कि बीते पांच-सात दिन से मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार बनकर नेताओं को फोन कर रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ लुधियाना में भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम, 2000 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ये अज्ञात लोग किशोर बनकर नेताओं को पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान देने और उनके नेतृत्व की आलोचना के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि ये लोग राजनीतिक नेताओं को आश्वासन दे रहे हैं कि अगर वे उनकी सलाह पर काम करते हैं तो वह दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ मामला उठाएंगे।

किशोर ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाली थी। उस चुनाव में पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा की 77 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टधारः शिवानी लॉज में पुलिस अधिकारी करण सिंह रावत की संदिग्ध मौत, संघर्ष या बाहरी चोट का सबूत नहीं मिला

भारतनीतीश सरकार के 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना पर पड़ा बुरा असर

क्राइम अलर्टVIDEO: तेलंगाना में दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

क्रिकेटT20 World Cup 2026: पाकिस्तान दौरा बीच में छोड़ श्रीलंका लौटे?, चरित असलंका को कप्तानी से हटाया और इस खिलाड़ी पर खेला दांव

क्रिकेट2025 में 4 मैच खेले, 8.6 करोड़ रुपये में बिके जोश इंग्लिस?, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उठाए सवाल, आखिर 2026 में कितने मैच खेलेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार हिजाब विवादः 20 दिसंबर को डॉ नुसरत प्रवीण ज्वाइन करेंगी सरकारी नौकरी, सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में उतरे NDA नेता, देखिए किसने क्या कहा

भारतपीएम मोदी भारत में X की नई 'सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली' रैंकिंग में सबसे आगे

भारतभाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार 23 दिसंबर को पटना पहुंचेंगे, भव्य रोड शो में शामिल हो सकते अमित शाह

भारतVIDEO: डिंपल यादव बोलीं, राम के नाम का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है भाजपा

भारतसतीश जारकिहोली के रात्रिभोज में पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धरमैया?, शिवकुमार ने कहा, रात्रिभोज पर मिलने में क्या गलत है?, क्या हम कह सकते रात्रिभोज मत करो?