लाइव न्यूज़ :

कूचबिहार में तृणमूल नेता के पुश्तैनी घर में घुस कर अज्ञात लोगों ने चलाई गोली

By भाषा | Updated: July 18, 2021 21:50 IST

Open in App

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), 18 जुलाई पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के जिला इकाई अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय के पैतृक घर में कथित तौर पर जबरन घुस कर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

संयोग से रॉय इस घर में नहीं रहते और कूचबिहार टाउन में रहते हैं। अधिकारी ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया, “कूचबिहार के जिरनपुर ब्लॉक एक में स्थित घर में रॉय के माता पिता , बड़े भाई, भाभी मौजूद थे जब तीन-चार बदमाश कार में आए, परिसर के सामने के गेट से आंगन में घुसे और कुछ गोलियां चलायीं। गेट अकसर खुला रहता है।”

गोलियां चलाने वाले कार में बैठकर भाग गए और घटनास्थल पर खोखे बरामद किये गए। तृणमूल नेता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि घटना में कौन लोग शामिल थे या वे किस मकसद से आए थे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई अध्यक्ष मालती रवा रॉय ने इस घटना को सत्ताधारी दल के बीच अंदरूनी लड़ाई करार दिया है।

भाजपा नेता ने कहा, “इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में किस प्रकार कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। तृणमूल कार्यकर्ता रॉय जैसे वृद्ध लोगों को भी निशाना बना रहे हैं।” पुलिस ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा, “हम कार का पता लगाने और दोषियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमें कुछ सुराग मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह