लाइव न्यूज़ :

जम्मू में अज्ञात लोगों ने ‘सेल्फी प्वाइंट’ को क्षतिग्रस्त किया, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:34 IST

Open in App

जम्मू, छह दिसंबर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यहां बीसी रोड पर ‘आई लव जम्मू’ नाम से स्थापित किए गए पहले ‘सेल्फी प्वाइंट’ को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

‘सेल्फी प्वाइंट’ का उद्घाटन 29 अक्टूबर को जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अन्वी लवासा ने किया था और यह स्थानीय निवासियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया था।

अधिकारियों ने कहा कि यह शहर के लोगों के लिए उस समय एक दुखद क्षण था जब उन्हें पता चला कि अज्ञात व्यक्तियों ने ‘सेल्फी प्वाइंट’ को क्षतिग्रस्त कर इसके ‘हार्ट लॉग’ और अन्य अक्षर हटा दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू शहर में स्मार्ट सिटी विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए अगस्त 2017 में जेएससीएल का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र