लाइव न्यूज़ :

अदालत के सामने अधिवक्ता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

By भाषा | Updated: March 22, 2021 21:54 IST

Open in App

जबलपुर, 22 मार्च मध्यप्रदेश में जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील अदालत के सामने सोमवार शाम को दो अज्ञात बदमाशों ने 32 वर्षीय एक वकील को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले के सिहोरा में अदालत में सामने अज्ञात बदमाशों ने वकील चंद्रभान सिंह राजूपत को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में वकील को सिहोरा के अस्पताल में पहुंचाया जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिये जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है।

सिंह ने बताया कि वकील राजपूत जबलपुर में वकालत करते हैं तथा किसी मामले की पैरवी के लिये सिहोरा तहसील की अदालत में गये थे। शाम पांच बजे के बाद जैसे ही वह अदालत से बाहर आये बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन पर गोलियां दाग दी। इसमें से एक गोली उनके पेट में लगी।

उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर वहां भगदड़ की स्थिति बन गई । इसका फायदा उठाते हुए आरोपी मौके से फरार हो गये।

एएसपी ने बताया कि घायल अधिवक्ता फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है जिसके कारण घटना का कारण व आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!