लाइव न्यूज़ :

मालगाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: February 4, 2021 14:42 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्‍तर प्रदेश), चार फरवरी फिरोजाबाद जिले में टूंडला-आगरा रेल खंड पर एत्मादपुर-टूंडला स्टेशन के बीच बृहस्‍पतिवार तड़के खुर्जा से धामपुर जा रही एक मालगाड़ी के इंजन के चालक केबिन पर तीन अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलायीं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि खुर्जा से भाऊपुर जा रही मालगाड़ी नए फ्रेट कॉरिडोर से गुजर रही थी। उसी दौरान सुबह छह बजकर 14 मिनट पर पोल संख्या 733 के पास नकाबपोश तीन बदमाशों ने मालगाड़ी के ड्राइवर केबिन पर गोलियां चलायीं।

उन्‍होंने बताया कि मालगाड़ी चालक मानसिंह मीणा ने तत्काल ब्रेक लगाए और कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

कुमार ने बताया कि रेलवे पुलिस ने आरपीएफ के साथ मिलकर इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारत अधिक खबरें

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची