लाइव न्यूज़ :

अज्ञात अपराधियों ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता को गोली मारी, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:22 IST

Open in App

मुंगेर, 27 जनवरी बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर थानाक्षेत्र में बुधवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजफर शम्शी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि शम्शी को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां के चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अपराधियों ने शम्शी पर गोलीबारी उनके कॉलेज (जमालपुर कॉलेज) के गेट के समीप की जहां वे पढाते हैं। उन्होंने बताया कि गेाली उनके चेहरे पर लगी है।

बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस घटना को बहुत दुखद बताते हुए कहा कि पार्टी के जिला अध्यक्ष से इसको लेकर उनकी बात हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पुलिस महानिदेशक से भी बात हुई है। उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक से बात करके तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है।’’

यह पूछे जाने पर कि जब सत्तापक्ष से जुडे लोग ही सुरक्षित नहीं तो ऐसे में आम आदमी कैसे अपने को सुरक्षित मान सकता है, जायसवाल ने कहा, ‘‘इसमें भेदभाव की बात नहीं। सभी को सुरक्षा मिलनी और होनी चाहिए। पुलिस को निश्चित तौर पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को ठीक मानते हैं, जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में विधि व्यवस्था को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं देख रहे हैं और वे लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं।

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर होने का आरोप लगाया और कहा, ‘‘राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए