लाइव न्यूज़ :

अज्ञात हमलावरों ने की एक महिला और उसकी बहू की हत्या

By भाषा | Updated: December 15, 2021 15:48 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान के सीकर जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला और उसकी बहू की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना श्रीमाधोपुर के कोटडी गांव में मंगलवार को उस समय हुई जब महिला रेस्तवर देवी (70) और संतोष (45) खेत के पास बने अपने घर में अकेली थीं।

सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव ने बताया कि घटना का पता उस समय चला जब दोनों महिलाओं में से एक का पति घर पहुंचा। उसने दोनों को खून से लथपथ पाया, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रिफर कर दिया लेकिन उपचार के दौरान महिलाओं की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घर से नकदी और आभूषण गायब हैं, इसलिए लूट के इरादे से हत्या करना प्रतीत हो रहा है।

घटना के बाद मृतकों के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर श्रीमाधोपुर में धरना शुरू कर दिया है। परिजनों ने सीकर के स्थानीय अस्पताल के शवगृह में रखे दोनों महिलाओं के शवों को लेने से मना कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह