लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण विश्वविद्यालय के छात्रों को काफी नुकसान उठाना पड़ा : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई कोविड-19 महामारी के कारण विश्वविद्यालय के छात्रों को शिक्षा में काफी नुकसान उठाना पड़ा और इस दरार को पाटने में तीन वर्ष का समय लग सकता है। यह जानकारी एक सर्वेक्षण में सामने आई है।

‘टीमलीज एडटेक’ के सर्वेक्षण के मुताबिक, कॉलेज जाने वाले छात्रों को लगता है कि कोविड-19 के कारण उन्हें शिक्षा में 40 से 60 फीसदी का नुकसान हुआ है और शिक्षा में यह नुकसान जी-7 देशों में आकलित शिक्षा नुकसान का दोगुना है।

सर्वेक्षण में पता चला कि इस दरार को पाटने में तीन वर्ष का समय लग सकता है।

‘टीमलीज एडटेक’ ने देश में 700 विद्यार्थियों और 75 विश्वविद्यालयों में अग्रणी छात्रों के बीच सर्वेक्षण किया ताकि उन्हें शिक्षा में हुए नुकसान का पता लगाया जा सके।

शिक्षा में नुकसान मुख्यत: पांच कारकों के कारण हुआ है -- डिजिटल डिवाइड, सरकारी संस्थानों में सुस्त प्रशासन, पहले से मौजूद क्षमता में कमी, अधिकतर देशों की तुलना में ज्यादा लंबा लॉकडाउन और कमजोर ऑनलाइन अध्ययन/अध्यापन विषय वस्तु।

टीमलीज एडटेक के सीईओ शांतनू रूज ने कहा, ‘‘भारत में 3.5 करोड़ विश्वविद्यालय छात्र हैं, जबकि दुनिया भर में यह संख्या 22.2 करोड़ है। पहले से मौजूद कई चुनौतियों के कारण कोविड-19 और भी संकटपूर्ण रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos