लाइव न्यूज़ :

छात्रों को जेलों और नारी निकेतन का भ्रमण कराएं विश्‍वविद्यालय : राज्‍यपाल

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:54 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जनवरी उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल ने शनिवार को सुझाव दिया कि छात्रों को सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों की शिक्षा देने के लिये विश्वविद्यालयों को छात्रों को जेलों और नारी निकेतनों का भ्रमण कराया जाना चाहिए।

पटेल ने कहा, “विश्‍वविद्यालयों को बच्‍चों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े पहलुओं की शिक्षा भी देनी चाहिए और सामाजिक समरसता बढ़े इसलिए छात्रों को जेलों, नारी निकेतन आदि का भी भ्रमण कराना चाहिए ताकि वे जान सकें कि जो विभिन्‍न अपराधों के कारण जेल में सजा काट रहे हैं, उनके (बंदी) समक्ष ऐसे क्‍या कारण उत्‍पन्‍न हो गये कि अपराध कर बैठे।''

राज्‍यपाल शनिवार को यहां एपीजे अब्‍दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने कहा, “इस प्रकार का अनुभव जब बच्चों को मिलेगा तो वह अपराध करने से बचेंगे और हमारी अगली पीढ़ी स्वस्थ, संबल तथा उच्च कोटि की मनासिकता के साथ आगे बढ़ेगी।”

उन्होंने कहा कि हमें बेटियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। अतः बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिये हर सम्भव उपाय किये जाएं।

राज्यपाल ने कुलपति को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय में पढ़ रही समस्त छात्राओं की रक्त जांच कराएं।

उन्होंने इस अवसर पर 90 पीएचडी उपाधियां तथा वर्ष 2020 के सभी रैंक धारकों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किये। इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री दिवंगत कमला रानी वरूण की स्मृति में शुरू किये गये पुरस्कार को अनुसूचित वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा ऋतु वर्मा को दिया, जबकि सभी पाठ्यक्रमों में वर्ष 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा सृष्टि सिंह को स्वर्ण पदक प्रदान किया।

उन्होंने वरिष्ठ पर्यावरण विद् एवं समाजसेवी पद्म भूषण डॉ. अनिल कुमार जोशी को पर्यावरण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये डॉक्टर आफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा, “जब हम तकनीक के क्षेत्र में कुछ बेहतर और नया करेंगे तभी हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ेंगे। विश्व के तेजी से बदलते दौर में आत्मनिर्भरता का महत्व बढ़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा