लाइव न्यूज़ :

रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करें विश्वविद्यालय: मिश्र

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:47 IST

Open in App

जयपुर, 23 जनवरी राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य के विश्वविद्यालयों को देश में ज्ञान के सर्वोत्तम केंद्र रूप में विकसित करने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय रोजगारोन्मुखी नवीन पाठ्यक्रमों प्रारम्भ करने के साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करें।

मिश्र शनिवार को कोटा विश्वविद्यालय कोटा के ऑनलाइन दीक्षांत समारोह में सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने देश की नयी शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि इसके तहत राज्य के विश्वविद्यालय आधुनिक विकास, क्षमता, मांग और उत्पादन के मध्य सन्तुलन साधते हुए देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें।

उन्होंने विश्वविद्यालयों में नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत की सोच के साथ काम करने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने कोटा विश्वविद्यालय से हाड़ौती क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार सृजन से सम्बंधित पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने और स्थानीय कला-संस्कृति के संरक्षण हेतु शोध-अनुसंधान को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

मिश्र ने समारोह में सुभाष चन्द्र बोस का स्मरण करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में ही नहीं शिक्षा प्रसार और महिलाओं को आगे बढ़ाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इससे पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को पदक,विद्यावाचस्पति, स्नातकोत्तर और स्नातक की उपाधियां प्रदान की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे