लाइव न्यूज़ :

युवाओं में उद्यमिता के प्रति सकारात्मक मानसिकता का निर्माण करें विश्वविद्यालय : मिश्र

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:39 IST

Open in App

जयपुर, 31 मार्च राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के साथ-साथ उद्यमिता और तकनीक से जोड़ने की आवश्यकता जताई है।

उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय शिक्षा का ऐसा मॉडल तैयार करें जिससे युवाओं में उद्यमिता के प्रति सकारात्मक मानसिकता का निर्माण हो।

मिश्र बुधवार को एक निजी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी भूमिका सिर्फ पढ़ाने तक ही सीमित नही रखें, बल्कि युवाओं को मार्गदर्शन देकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनने के लिए तैयार करें।

मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को किसी विषय का अध्ययन और उनसे जुड़ी सूचनाओं का ज्ञान कराने के साथ-साथ उसके व्यावहारिक पक्ष से भी परिचित कराया जाना आवश्यक है।

दीक्षांत समारोह के दौरान ‘मेट्रोमेन’ ई. श्रीधरन, इसरो के चेयरमैन के. सिवन, यूएनएड्स के विशेष दूत जे.वी.आर. प्रसादाराव और जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा. जी.वी. फेंट को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल