लाइव न्यूज़ :

वन्यजीवों की मौत के बाद प्रजातियों की पहचान में मदद के लिए विश्वविद्यालय में शोध शुरू

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:04 IST

Open in App

जबलपुर, 12 नवंबर मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय तीन जंगली जानवरों की खोपड़ी पर अनुसंधान कर रहा है जिससे जानवरों के सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने के बाद उनकी प्रजातियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय का वन्यजीव फॉरेंसिक एवं स्वास्थ्य स्कूल हिरण की प्रजातियों-सांभर, चीतल और जंगली सूअर की प्रजातियों की खोपड़ी पर अनुसंधान कर रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी तिवारी ने कहा कि शुरुआत में यह अनुसंधान तीन वन्यजीवों की प्रजातियों सांभर, चीतल और जंगली सूअर पर किया गया है।

उन्होंने कहा कि जानवरों की खोपड़ी कठोर होती है और आसानी से सड़ती नहीं है, इसलिए अनुसंधान के बाद फॉरेंसिक प्रयोगशाला में आंकड़े उपलब्ध होने से उनकी प्रजातियों की पहचान करना आसान होगा।

तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश का वन्य जीवन समृद्ध है और जंगली जानवरों का डाटाबेस बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से अनुसंधान किया गया है।

कुलपति ने कहा कि वन इलाकों में अवैध शिकार की घटनाएं समाचारों में आती रहती हैं और यदि डीएनए एवं जंगली जानवरों के शरीर के अंगों का डाटा उपलब्ध होगा तो कम समय में प्रजातियों की पहचान की जा सकती है।

वन्यजीव फॉरेंसिक एवं स्वास्थ्य स्कूल के प्रमुख अन्वेषक डॉ देवेन्द्र पोधाड़े ने अनुसंधान के बारे में कहा कि यह अध्ययन जंगली जानवर के शरीर के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि इसमें सांभर, चीतल और जंगली सूअर के नर और मादा के लिए अलग-अलग डाटा तैयार किया जाएगा तथा इस अनुसंधान को प्रदेश के वन विभाग ने वित्त पोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां