लाइव न्यूज़ :

एबीवीपी के विरोध के बाद तमिलनाडु के विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रम से अरुंधति रॉय की पुस्तक हटायी

By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:15 IST

Open in App

चेन्नई, 12 नवंबर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित कई लोगों की शिकायत के बाद तमिलनाडु विश्वविद्यालय ने एम.ए. अंग्रेजी पाठ्यक्रम से अरुंधति रॉय की पुस्तक ‘वॉकिंग विद कॉमरेड्स’ को हटा दिया है।

एबीवीपी और अन्य लोगों की शिकायत थी कि इस पुस्तक में उग्रवादियों का महिमामंडन किया गया है और इसकी सामग्री राष्ट्र विरोधी है।

विपक्षी दलों द्रमुक और माकपा ने इस पुस्तक को पाठ्यक्रम से हटाए जाने का विरोध किया है। रॉय की इस पुस्तक में उन्होंने छत्तीसगढ़ के माओवादियों के ठिकानों तक अपनी यात्रा और और जंगल से उनके कामकाज करने के तरीकों पर विस्तार से लिखा है।

यह पुस्तक तिरुनेलवेली के मनोनमनियम सुन्दरनार विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में एम.ए. अंग्रेजी साहित्य के तीसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में 2017-18 से ही शामिल थी।

विश्वविद्यालय के कुलपति के. पिचुमणि ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमें एबीवीपी से पिछले सप्ताह लिखित शिकायत मिली। इसके अलावा कई अन्य लोगों से भी शिकायत मिली। हमें हमारे सिंडिकेट सदस्यों से भी शिकायत मिली है।’’

उन्होंने कहा कि उन शिकायतों में पुस्तक की ‘विवादित’ सामग्री का जिक्र है और उसे छात्रों के लिये पाठ्यक्रम से हटाने की मांग की गई थी।

कुलपति ने कहा कि इसलिए मामले को लेकर वरिष्ठ शिक्षाविदों के नेतृत्व में समिति गठित की गई। इस पाठ्यक्रम को तैयार करने वाले बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा अध्यक्ष भी इस समिति में शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘समिति की बुधवार को हुई बैठक में पुस्तक की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए उसे पाठ्यक्रम से हटाने का फैसला किया गया। उसके स्थान पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रकृति-प्रेमी एम. कृष्णन की पुस्तक ‘माई नेटिव लैंड, एसेज ऑन नेचर’ को शामिल किया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।’’

कृष्णन (1912-96) अग्रणी प्रकृति प्रेमी, भारतीय वन्यप्राणी फोटोग्राफी में खास मुकाम रखने वाले हैं और उन्हें 1969 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की अकादमिक मामलों की स्थाई समिति अब इस फैसले पर अपना मुहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विवाद नहीं चाहता है क्योंकि सिर्फ शिक्षा महत्वपूर्ण है।

यह पूछने पर कि क्या पुस्तक को पाठ्यक्रम में शामिल करते हुए उसकी संवेदनशील प्रकृति पर गौर नहीं किया गया था, विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘संभवत: इसपर किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन, जैसे ही शिकायत मिली, हमने तुरंत कार्रवाई की।’’

एबीवीपी की दक्षिण तमिलनाडु की इकाई ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रॉय की पुस्तक खुल कर माओवादियों का समर्थन करती है और राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दे रही है।

पुस्तक को पाठ्यक्रम से हटाने की मांग करते हुए एबीवीपी ने कहा, ‘‘यह दुख की बात है कि यह पुस्तक पिछले तीन साल से पाठ्यक्रम का हिस्सा थी। इसके जरिए छात्रों पर नक्सल और माओवादी विचारधारा थोपी जा रही थी।’’

माओवादियों के गढ़ में रॉय की यात्रा और उनसे हुई मुलाकात से संबंधित सामग्री सबसे पहले 2010 में एक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी, जिसे बाद में पुस्तक का रूप दिया गया।

द्रमुक युवा मोर्चा की सचिव और सांसद कनिमोई ने ट्वीट किया कि सत्ता और राजनीति यह तय कर रही है कि ‘‘कला क्या है, साहित्य क्या है और छात्रों को क्या पढ़ना चाहिए’’। उन्होंने कहा कि यह समाज की बहुलवादी प्रकृति को नष्ट कर देगी।

पुस्तक हटाए जाने पर माकपा के लोकसभा सदस्य एस. वेंकटेश ने ट्वीट किया है कि पुस्तक का पाठ्यक्रम से हटाया जाना निंदनीय है और वह चाहते हैं कि इस फैसले को वापस लिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?