लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता विश्वविद्यालय 45 वर्ष से ऊपर के सभी कर्मचारियों को टीका लगवाएगा

By भाषा | Updated: April 24, 2021 12:58 IST

Open in App

कोलकाता, 24 अप्रैल पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मामलों के अचानक बढ़ जाने के मद्देनजर कलकत्ता विश्वविद्यालय 45 साल से अधिक उम्र के अपने सभी कर्मचारियों को टीका लगवाने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि यह बेहद संक्रामक वायरस से बचने के लिए तथा यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि 45 वर्ष से अधिक के कर्मचारियों को इसका जोखिम नहीं हो।

कुलपति ने कहा कि टीकाकरण अभियान के लिए निधि विश्वविद्यालय उपलब्ध कराएगा और यह दो परिसरों में होगा। एक केंद्र राजाबाजार साइंस कॉलेज में होगा जहां 27 और 30 अप्रैल को टीकाकरण किया जाएगा जबकि दूसरा केंद्र बालीगंज साइंस कॉलेज कैंपस होगा जहां 28 और 29 अप्रैल को टीकाकरण होगा।

विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कहा कि टीका लगवाने के लिए सबको व्यक्तिगत तौर पर सहमति देनी होगी।

विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि कलकत्ता विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल का एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय है जिसने अपने कर्मचारियों के लिए पूर्ण टीकाकरण अभियान को चुना है।

प्रवक्ता ने कहा, “कक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं लेकिन कुछ कर्मचारियों को प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों के लिए आना पड़ता है। हमने कोरोना वायरस के दोबारा प्रसार के बाद आने वाले कर्मचारियों की संख्या आधी कर दी है लेकिन प्रशासनिक कार्यों के लिए हम कार्यालय को बंद रखने का जोखिम नहीं ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट