यूनिवर्सिटी खोल रहा है RSS, 2020-21 अकेडमिक ईयर से शुरू होगा अशोक सिंघल वेद विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 19:31 IST2019-09-16T19:25:40+5:302019-09-16T19:31:05+5:30

संघ की इस यूनिवर्सिटी का में फोकस आधुनिक और वैदिक साइंस और टेक्नॉलजी पर होगा। साथ ही यहां सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमफिल और पीएचडी कोर्स ऑफर किए जाएंगे। 

University is opening RSS, 2020-21 academic year will start Ashok Singhal Veda University of Science and Technology! | यूनिवर्सिटी खोल रहा है RSS, 2020-21 अकेडमिक ईयर से शुरू होगा अशोक सिंघल वेद विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय!

यूनिवर्सिटी खोल रहा है RSS, 2020-21 अकेडमिक ईयर से शुरू होगा अशोक सिंघल वेद विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय!

अब जल्द ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हायर स्टडी के लिए विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। दरअसल, आरएसएस से जुड़ा संगठन विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) वेदों की पढ़ाई और रिसर्च करने के लिए वेद यूनिवर्सिटी का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए लगभग सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। 

बताया जा रहा है कि इस यूनिवर्सिटी का नाम विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल के नाम पर रखा जाएगा। यह गुरुग्राम में बनेगा।इसके लिए 40 एकड़ की जमीन ली गई है। यह भी बताया जा रहा है कि इस यूनिवर्सिटी का काम सबकुछ ठीक हुआ तो 2020-21 अकेडमिक ईयर से ही अशोक सिंघल वेद विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नामांकन भी शुरू हो जाएगा।

बता दें कि जूनियर लेवल स्टडी के संघ का संगठन विद्या भारती, शिशु मंदिर चलाता है। ख़बरों की मानें तो इसमें पहले पांच साल में 52 करोड़ रूपये खर्च होंगे जिसमें 2।5 लाख स्क्वैयर फीट की एरिया में कंस्ट्रक्शन होगा। यही नहीं जब तक परमानेंट कैंपस नहीं बन जाता तब तक गुरुग्राम के सेक्टर 56 में टेंपररी कैंपस में यह शुरू किया जाएगा।

संघ की इस यूनिवर्सिटी का में फोकस आधुनिक और वैदिक साइंस और टेक्नॉलजी पर होगा। साथ ही यहां सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमफिल और पीएचडी कोर्स ऑफर किए जाएंगे। 
 

Web Title: University is opening RSS, 2020-21 academic year will start Ashok Singhal Veda University of Science and Technology!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :RSSआरएसएस