लाइव न्यूज़ :

विश्वविद्यालयी शिक्षा विद्यार्थियों को नया सोचने के लिए प्रेरित करे: मिश्र

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:30 IST

Open in App

जयपुर, 10 मार्च राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को कहा कि विश्वविद्यालयी शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो विद्यार्थियों में जिज्ञासा और सृजनात्मकता का संचार कर उन्हें नया सोचने के लिए प्रेरित करे।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विचारों की शक्ति और कल्पना की उड़ान देने वाली शिक्षा से ही राष्ट्र और समाज का भला हो सकता है।

मिश्र ने भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक सिर्फ पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रह कर अपने आपको अपडेट रखें, तभी स्वयं के और शिक्षार्थी दोनों के ज्ञान को विकसित कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान कायम करें।

राज्यपाल ने कहा कि इसके लिए भारतीय कला, संस्कृति, इतिहास, परम्परा और प्राचीन साहित्य को नये विषयों से जोड़कर मौलिक शोध की परम्परा विकसित करने की जरूरत है

इस अवसर पर लखनऊ के भारतीय प्रबंध संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. डा देवीसिंह ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य सिर्फ पाठ्य सामग्री का शिक्षण ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों में अन्वेषण और प्रयोगधर्मिता की दृष्टि विकसित कर उन्हें भावी जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता