लाइव न्यूज़ :

विश्वस्तरीय अकादमिक संस्थानों के रूप में विकसित हों विश्वविद्यालय : मिश्र

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:55 IST

Open in App

जयपुर, आठ जनवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के बड़े केन्द्र ही नहीं बनें बल्कि विश्वस्तरीय अकादमिक संस्थानों के रूप में विकसित हों तथा उनमें युगानुरूप पाठ्यक्रम अकादमिक गुणवत्ता के साथ तैयार किए जाने चाहिए।

मिश्र राजस्थान विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह व 75 वें स्थापना दिवस के मौके पर आनलाइन संबोधन दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए शिक्षक, विद्यार्थी तथा प्रशासन एक अभियान की तरह काम करें। मिश्र ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालय ऐसा शिक्षा मॉडल विकसित करें जिससे न केवल मस्तिष्क विकसित हो बल्कि युवाओं की सकारात्मक मानसिकता भी बनाने में उसका योगदान हो।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल पढ़ाने की ही अपनी भूमिका का निर्वहन नहीं करें बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए युवाओं के मार्गदर्शन में भी अपना योगदान दें।

उन्होंने प्राध्यापकों को पाठ्यपुस्तकों के साथ ही अधुनातन ज्ञान से निरंतर अपने आपको अद्यतन रखने का भी आह्वान किया। कुलाधिपति मिश्र ने कहा कि भारत और भारतीयता को केन्द्र में रखकर तकनीकी, वैज्ञानिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक दृष्टि से स्वयं को इस प्रकार विकसित करें कि राजस्थान विश्वविद्यालय देशभर में आदर्श माडल के रूप में अपनी विशेष पहचान भविष्य में बनाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे