लाइव न्यूज़ :

महिला ग्राम प्रधानों को गांवों के चौमुखी विकास के लिए प्रशिक्षित करें विश्वविद्यालय : राज्यपाल

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:17 IST

Open in App

लखनऊ, आठ जून उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को विश्‍वविद्यालयों को महिला ग्राम प्रधानों को गांवों के चौमुखी विकास के लिए प्रशिक्षण की जिम्‍मेदारी सौंपते हुए कहा कि ''अभी तक जो महिलाएं केवल घर का काम करती थीं, अब वे ग्राम प्रधान बनी हैं, इसलिए ग्राम सभा से जुड़े समस्त विकास कार्यों की जानकारी उन्हें देने के लिये विश्वविद्यालय अपने महिला अध्ययन केंद्रो के माध्यम से प्रशिक्षण दें ताकि वे अपनी ग्राम सभा के प्राथमिक स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुदृढ़ कर सकें।

राजभवन से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन से महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली तथा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा के कुलपतियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में महिला प्रधान निर्वाचित हुईं हैं, उन्हें विश्वविद्यालय से जोड़ें तथा प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की उन्हें जानकारी देकर ग्राम सभा के विभिन्न कार्यों जैसे टीकाकरण, शिक्षा, पोषण, स्वावलंबन और स्वच्छता के लिये प्रेरित करें ताकि वे अपनी ग्राम सभा का चौमुखी विकास कर सकें।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण मिलने से नवनिर्वाचित महिला प्रधान सरकारी योजनाओं का लाभ अपनी ग्राम सभा में लोगों को दिला सकेंगी और इसके साथ ही अपनी ग्राम सभा को क्षयरोग एवं कुपोषण मुक्त करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगी। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय महिलाओं को केवल कृषि कार्यों की ही जानकारी देते हैं, उन्हें कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं तथा योजनाओं की भी जानकारी दें ताकि वे अपने गांव में उन्हें लागू कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव