लाइव न्यूज़ :

विश्वविद्यालय स्थानीय परम्परा और लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में पहल करें : मिश्र

By भाषा | Updated: March 12, 2021 23:31 IST

Open in App

जयपुर, 12 मार्च राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालय शिक्षा के उत्कृष्ट केन्द्र बनने के साथ ही स्थानीय परम्परा और लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में भी पहल करें।

मिश्र शुक्रवार को बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित रम्मत महोत्सव-2021 के उद्घाटन के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नाट्य को पंचम वेद के रूप में माना गया है। उत्तर प्रदेश में रामलीला, मध्य प्रदेश में माच, राजस्थान में ख्याल और तमाशा जैसे लोक नाट्य के कितने ही रूप देश के अलग-अलग अंचलों में प्रचलित हैं।

मिश्र ने कहा कि कम ही शहर ऐसे होते हैं जो अपनी सांस्कृतिक पहचान को लुप्त नहीं होने देते, बीकानेर ऐसा ही एक शहर है।

कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि बीकानेर बहुत ही गहरी सोच वाला शहर है जहाँ सत्कार, कला और संस्कृति की विशेष परम्परा है।

इस अवसर पर केंद्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विद्यार्थी तथा स्थानीय जन ऑनलाइन उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया