लाइव न्यूज़ :

नयी शिक्षा नीति के सुधारों का जल्द कार्यान्वयन सुनिश्चित करें विश्वविद्यालय: कलराज मिश्र

By भाषा | Updated: December 27, 2021 21:57 IST

Open in App

जयपुर, 27 दिसंबर राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने सोमवार को कहा कि विश्वविद्यालय नयी शिक्षा नीति के सभी सुधारों का शीघ्र कार्यान्वयन सुनिश्चित करें।

मिश्र ने कहा कि यह नीति रोजगारोन्मुखी और कौशल संवर्धन से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली तो है ही, साथ ही भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित भी है।

राज्यपाल मिश्र सोमवार को राजभवन में कुलपति समन्वय समिति की बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए संसाधन सृजन करने के उपाय खोजने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी आंदोलन में स्थानीय स्तर पर अहम योगदान देने वाली विभूतियों के बारे में प्रदर्शनी और गोष्ठियां आयोजित करके जागरूकता फैलाने का कार्य विश्वविद्यालयों को करना चाहिए।

सरकारी बयान के अनुसार मिश्र ने सभी विश्वविद्यालयों को अपने यहां ‘उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित करने और उनके जरिये अधुनातन शिक्षण पद्धतियों से उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सहभागिता के तहत गांव गोद लेकर वहां विभिन्न स्तरों पर राज्य सरकार के विभागों के सहयोग से सुविधाओं का विकास करके उन्हें ‘स्मार्ट गांव’ के रूप में विकसित करने का भी सुझाव दिया। मिश्र ने निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में विशेष योग्य विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए भी एकीकृत नीति अपनायी जाए।

स्कूल शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सभी विश्वविद्यालयों को 25 वर्ष का क्रमबद्ध ‘मास्टर प्लान’ तैयार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय अपने पास उपलब्ध विस्तृत भूमि पर कृषि नवाचार करके अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राज्य पोषित विश्वविद्यालय प्रदेश की धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि इनके सुदृढ़ीकरण और गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर पूरा सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति एवं कुलसचिव आपसी समन्वय से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए कार्य करें।

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों और सम्बद्ध महाविद्यालयों में खेलों के लिए उचित माहौल और सुविधाएं विकसित की जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह