लाइव न्यूज़ :

केरल में 290 दिन के बाद खुले विश्वविद्यालय, कॉलेज

By भाषा | Updated: January 4, 2021 13:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार जनवरी कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन तथा अन्य पाबंदियों के चलते 290 दिन से अधिक समय से बंद कॉलेज और विश्वविद्यालय केरल में सोमवार को आंशिक रूप से खुले।

मार्च से बंद पड़े स्कूल भी एक जनवरी से आंशिक रूप से खोले जा चुके हैं तथा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों के लिए कक्षाएं लगाई जा रही हैं।

कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए 1,350 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों में सीमित संख्या में छात्र आए। जो संस्थान खोले गए हैं उनमें कला एवं विज्ञान कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, राज्य के विश्वविद्यालय तथा राज्य के कासरगोड़ में स्थित एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल है।

स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं पुन: आरंभ हो चुकी हैं।

हर संस्थान में थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है, मास्क पहनना अनिवार्य है, सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है तथा परिसरों को लगातार सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

सरकार के निर्देशों के मुताबिक हर कक्षा में मात्र 50 फीसदी छात्रों को बैठने दिया गया तथा छात्रों की संख्या के आधार पर कई संस्थानों में शिफ्ट व्यवस्था शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह