लाइव न्यूज़ :

सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता निर्माण के लिए सार्वभैम टीकाकरण सबसे बेहतर तरीका : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:22 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, एक जून केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए सार्वभौम टीकाकरण सबसे बेहतर तरीका है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि सभी राज्यों को कोविड-19 का नि:शुल्क टीका मुहैया कराएं।

उन्होंने राज्य विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने केरल चिकित्सा सेवाएं निगम के माध्यम से कोविशील्ड टीके की 70 लाख खुराक और कोवैक्सीन टीके की 30 लाख खुराक का ऑर्डर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सभी के लिए नि:शुल्क टीकाकरण चाहती है। केंद्र सरकार को इस रूख से अवगत करा दिया गया है।’’ वह कोविड-19 टीकाकरण पर पोन्नई के विधायक पी. नंदकुमार के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे।

विजयन ने कहा कि केरल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि सभी के लिए जनहित में नि:शुल्क टीका मुहैया कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि केंद्र से यह भी कहा गया है कि अगर राज्य बाजार में टीके के लिए प्रतिस्पर्द्धा करेंगे तो इससे इसके मूल्यों में बढ़ोतरी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीके का पर्याप्त भंडार हासिल करने के लिए केरल ने वैश्विक निविदा आमंत्रित की है लेकिन इस बारे में केंद्र प्रभावी कदम उठा सकता है।

विजयन ने कहा कि इसलिए हाल में प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में यह जिक्र किया गया कि केंद्र के लिए यह बेहतर होगा कि वह वैश्विक निविदा आमंत्रित करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग