लाइव न्यूज़ :

एकता, भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत:गडकरी

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:02 IST

Open in App

नागपुर, 24 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि एकता, भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है और यही तथ्य देश को 'विश्व गुरु' बनाने के लिए सबसे अहम कारक रहा।

लोकमत मीडिया समूह द्वारा उसके नागपुर संस्करण के स्वर्ण जयंती उत्सव के मौके पर आयोजित एक अंतर-धार्मिक सम्मेलन के दौरान ''सांप्रदायिक सौहार्द के समक्ष वैश्विक चुनौतियां तथा भारत की भूमिका'' विषय पर संबाधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गडकरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति वास्तविक तौर पर धर्मनिरपेक्ष है।

उन्होंने कहा कि सभी संस्कृतियों, धर्मों, समुदायों और विचारधाराओं का सम्मान करना भारतीय परंपरा रही है जो किसी ''धर्म'' से जुड़ा मसला नहीं है।

गडकरी ने कहा, '' एकता, भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है और यही तथ्य हमें विश्व गुरु बनाने के लिए समर्थ बनाता है, जिसका पूर्वानुमान स्वामी विवेकानंद ने जताया था।''

'आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा कि सभी को मिलकर साथ चलने और एक-दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है क्योंकि सभी समुदाय महत्वपूर्ण हैं।

वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने वीडियो संदेश में कहा, ''धर्म जोड़ता है, जबकि लोग इसका उपयोग 'तोड़ने के औजार' के तौर पर कर रहे हैं और ऐसा होने के पीछे का कारण पारस्परिक संवाद की कमी होना है।''

योग गुरु बाबा रामदेव, कार्डिनल ओस्वाल्ड ग्रेसियास और अजमेर शरीफ दरगाह के हाजी सैयद सलमान चिश्ती के अलावा अहिंसा विश्वभारती आचार्य लोकेश मुनि समेत अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं