लाइव न्यूज़ :

संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से 27 सितंबर को 'भारत बंद' में शामिल होने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बृहस्पतिवार को देश के लोगों से केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को आहूत 'भारत बंद' में शामिल होने की अपील की।

किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहा एसकेएम 40 से अधिक कृषि संगठनों का प्रमुख संगठन है। मोर्चा ने राजनीतिक दलों से भी "लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों की रक्षा के लिए किसानों के साथ खड़े होने" का आह्वान किया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने इस ऐतिहासिक संघर्ष के दस महीने पूरे होने पर केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार (27 सितंबर) को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। मोर्चा ने एक बयान में कहा, "एसकेएम हर भारतीय से इस देशव्यापी आंदोलन में शामिल होने और 'भारत बंद' को व्यापक रूप से सफल बनाने की अपील करता है। विशेष रूप से, हम कामगारों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, कारोबारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और महिलाओं तथा सभी सामाजिक आंदोलनों के संगठनों से उस दिन किसानों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील करते हैं।’’

मोर्चा ने सभी राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों से भी 'भारत बंद' को समर्थन देने तथा "लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों की रक्षा के लिए" किसानों के साथ खड़े होने का आग्रह किया। हालांकि, उसने कहा कि उनकी नीति रही है कि "राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एसकेएम मंच साझा नहीं करेंगे।’’

यह बंद सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चलेगा । अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत एवं बचाव कार्य सहित सभी आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी जाएगी। मोर्चा ने कहा, " बंद स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण तरीके से लागू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू